Amrit Dhara - Dhyanyogi Omdasji

Amrit Dhara - Dhyanyogi Omdasji

गुरुवार, 14 मार्च 2013

राम नाम का जाप

हर समय रामनाम का मानसिक जाप कीजिये । यह बात कोई मायने नहीं रखती कि आपका जाप अनजाने में हो रहा  है, या आप इसे भय से कर रहे  है, या गुरु या ईश्वर का सम्मान करने के लिए इसे करते है । या आप इस पवित्र नाम को जाने या अनजाने में करते है। यह पवित्र नाम सदैव आपको आशीर्वाद देता है । यदि आप  निरंतर जाप करते रहेंगे तो आपको  मानसिक शांति मिलेगी । इस पवित्र नाम की शक्ति और इसका स्पंदन (तरंगे ) सदैव आपके ऊपर विद्यमान रहेंगी । कुछ  समय बाद आप ईश्वर के प्रति प्रेम एवं समर्पण की अनुभूति के साथ जाप करेंगे । यही राम नाम की शक्ति है ।